नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधवा महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जा,सदर तहसील दिवस पर एसडीएम से शिकायत, जांच के आदेश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विधवा महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जा,सदर तहसील दिवस पर एसडीएम से शिकायत, जांच के आदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  बढ़पुर क्षेत्र में स्थित फतेहगढ़ ऑफिसर्स क्लब में आयोजित तहसील दिवस में एक विधवा महिला ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सदर एसडीएम रजनीकांत ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
मेरापुर के गांव नदौरा निवासी अनीता देवी पत्नी स्व. रमेश सिंह ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव सितवनपुर पिथु में पांच बीघा खेत (गाटा संख्या 281, रकवा 0.126 हेक्टेयर) फूलमती उर्फ फूला देवी पत्नी ज्ञान सिंह से खरीदा था।
अनीता देवी के अनुसार, गांव सितवनपुर पिथु के कुछ लोग उनकी खरीदी हुई पांच बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। जब वह इसका विरोध करती हैं, तो वे लड़ाई-झगड़े और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अनीता देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं, जिनमें से एक सीआरपीएफ में है और दूसरा पढ़ाई कर रहा है। घर में वह अकेली रहती हैं, जिसका फायदा उठाकर दबंग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
सदर एसडीएम रजनीकांत ने पीड़िता अनीता देवी को आश्वासन दिया है कि तहसीलदार और थाना मेरापुर थानाध्यक्ष को तत्काल जांच कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]