दबंगों ने बेची जमीन की निहास उखाड़ी, लाखों का किया नुकसान।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- दबंगों ने बेची गई जमीन की निहास उखाड़ कर लाखों रुपयों का नुक़सान किया है।थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुइयां बूट बाईपास सेवानिवृत्त प्रवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने 2 सितंबर 25 को ग्राम लुखरियाई निवासी धर्मवीर लोधी राजपूत से ग्राम जनैया सठैया में 15 डिसमिल जमीन का बैनामा बेटे जितेंद्र के नाम कराया था।प्रवक्ता शैलेन्द्र ने जमीन की बाउंड्री करने के लिए निहास खुदवाई,धर्मवीर एवं कृपाचार्य ने निहास में पानी भरवा दिया।शिकायत मिलने पर दरोगा विनीत त्रिपाठी ने जांच पड़ताल कर दोषी लोगों को हड़काया था।तभी प्रवक्ता शैलेन्द्र ने दो दिन में ही जमीन की बाउंड्री वनवा दी। 2 मई की रात में धर्मवीर उसके बेटे राज आदि ने बाउंड्री को तहस-नहस कर लाखों रुपयों का नुक़सान कर दिया।बताया गया कि धर्मवीर ने जितेंद्र बैनामा करने के बाद इसी जमीन का कृपाचार्य के नाम किरायानामा लिख दिया।मोहल्ला गढ़ी असरफ अली निवासी कृपाचार्य की ग्राम जनैया सठैया में सीमेंट गिट्टी की दुकान है।थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने प्रवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास्तव के शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


