नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई:80 किलो लहन नष्ट,18 लीटर कच्ची शराब बरामद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई:80 किलो लहन नष्ट,18 लीटर कच्ची शराब बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण,बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशो और जिला अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के नेतृत्व में यह अभियान तेजी से बढ़ रहा है।इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1- गौरव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ ग्राम लकूला में सघन छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े कई संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई।छापेमारी के दौरान मौके पर करीब 80 किलोग्राम लहन( कच्चा माल) को नष्ट किया गया जबकि 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।इस मामले में एक अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरु कर दी गई है।इसके अलावा क्षेत्र में स्थित कबाड़ी की दुकानो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।टीम द्वारा क्षेत्र की आबकारी दुकानों – बाग लकूला कंपोजिट,बाग लकूला देशी,आवास विकास माडल शाप और आवास विकास देशी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर,पीओएस मशीन से बिक्री,आनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरो की कार्यशीलता की जांच की गई।साथ ही देशी शराब दुकानों की कैंटीन व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]