नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों ने की नारेबाजी, लगाया जाम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों ने की नारेबाजी, लगाया जाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सहारनपुर :-  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के फव्‍वारा चौक स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने धार्मिक नारेबाजी की और काले झंडे भी लहराए।

हंगामा कर रहे युवकों को स्‍थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी आकाश तोमर मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने जामा मस्जिद तक पैदल गश्‍त कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम भी लगा।

शासन के आदेश पर पिछले कई दिनों से जिला पुलिस मुस्लिमों से अपील कर रही थी कि इस बार अलविदा जुमे या फिर ईद की नमाज सड़क पर न पढ़ी जाए। इस कारण शहर की हर मस्जिद पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न कराने के लिए सुबह से ही पुलिस बल लगा दिया गया था।

पुलिस नमाजियों से अपील कर रही थी सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। एसएसपी ने बताया कि जुमे की नमाज सकुशल संपन्‍न हो गई थी। उसी समय संवाद माध्‍यम के कुछ लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और उन्‍होंने नमाजियों से सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने को लेकर हंगामा कर दिया।

इस सवाल पर कुछ नमाजी भड़क गए और धार्मिक नारेबाजी करने लगे। नमाजियों ने कहा कि उन्‍हें सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है। इसका वह विरोध कर रहे हैं।

हंगामा बढ़ता देख एसएसपी आकाश तोमर, आरएएफ, कुतुबशेर, जनकपुरी व देहात कोतवाली आदि थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम-एसएसपी ने लोगों को शांत किया।डीएम और एसएसपी ने जामा मस्जिद के जिम्‍मेदार लोगों से बातचीत की। इन लोगों ने अधिकारियों को शांति बनाए रखने का आश्‍वासन दिया। जिसके बाद अधिकारी लौट गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]