नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंग लेखपाल विवेक यादव ने काश्तकार को तहसीलदार कक्ष में पीटा, युवक को पुलिस हिरासत में बैठाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दबंग लेखपाल विवेक यादव ने काश्तकार को तहसीलदार कक्ष में पीटा, युवक को पुलिस हिरासत में बैठाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– तहसीलदार कक्ष में काश्तकार युवक की पिटाई बनी चर्चा का विषय 

– राजनीतिक चर्चा को लेकर दूसरे हल्के के लेखपाल व काश्तकार के बीच हुई बहस, मारपीट की घटना बनी

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- अंश निर्धारण सही कराने आए युवक को दूसरे हल्के के दबंग लेखपाल ने प्राइवेट कमरे में पीटना शुरू कर दिया, दबंग लेखपाल ने युवक को कार्यवाहक तहसीलदार के सामने उनके कक्ष में भी पीट दिया। यह मामला पूरे दिन नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
सूत्रों की माने तो थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नहरोसा निवासी युवक विवेक कुमार लेखपाल के प्राइवेट कमरे में खतौनी में अंश सुधार के लिए गया था। जहां उनके सिपहसलार से बात कर रहा था। उसी दौरान दबंग लेखपाल विवेक यादव और उसके बीच राजनीति को लेकर बहस होने लगी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। गुस्साए लेखपाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । युवक जब घटना की शिकायत करने तहसीलदार के कमरे की तरफ जाने लगा तो लेखपाल उसके धकेलने लगा और तहसीलदार कक्ष में भी उसकी पिटाई कर दी। कार्यवाहक तहसीलदार हर्षित कुमार ने युवक को कस्बा चौकी के सुपुर्द कर दिया। लेखपाल का आरोप था कि युवक नशे में था और गाली दे रहा था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक काश्तकार पुलिस हिरासत में था कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई थी। घटना के सम्बन्ध में जब कार्यवाहक तहसीलदार हर्षित कुमार से संपर्क करना चाहा तो सीयूजी नम्बर से सम्पर्क ना हो सका।

वहीं तहसील के अधिवक्ता चर्चा कर रहे थे कि मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है। किसानों की अधिकांश खतौनी में अंश निर्धारण सही नहीं हैं, काश्तकार उसे सही कराने के लिए लेखपालों के कमरों के चक्कर काटते हैं, और उनके सिपहसलार अधिकारी के नाम पर धन उगाही करते हैं जिसको लेकर आज यह विवाद हुआ। नियमानुसार तो लेखपालों को तहसील के कमरों में दरी बिछा कर बैठना चाहिए, जिससे काश्तकारों को परेशानी ना हो। लेकिन यहां तो लेखपालों ने प्राइवेट कक्ष ले रखे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]