लाखों ठगने वाले की तलाश में छापा , पिता से पूछताछ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- साइबर क्राइम थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने उपनिरीक्षक सुबोध यादव के सहयोग से आज शाम साइबर ठग की तलाश में स्टेट बैंक रोड पर आकाश पांडे के मकान पर छापा मारा।आकाश का मकान मोहल्ला सिकतरबाग के मोड़ के सामने है।पुलिस के आने की भनक लगने पर आकाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से भाग गया।उसका पिता मकान के सामने गेट पर ताला लगा कर गायब हो गया था। पुलिस आकाश को पकड़ने मकान के पीछे गई तो वहां आकाश नहीं मिला उसके पिता संजीव पांडेय पांडे मिल गये। पुलिस ने संजीव को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की सजीव ने आकाश से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है और ना ही मेरे पास रहता है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मीडिया को बताया की सेवानिवृत्ति सैनिक ने शिकायत की है की आकाश ने दोस्ती की।नौकरी लगवाने व ठेकेदारी करवाने व ठेकेदारी करवाने के नाम पर अपने खाते में 60,000 तथा पत्नी के खाते में 4.50 लाख रुपए डलवाये।आकाश ने सैनिक की नौकरी लगवाई और ना ही ठेकेदारी कराई।फोन करने।पर आकाश अपना मोबाइल बंद कर लेता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


