नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- आज नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अंतर्गत पल्ला से बजरिया जाने वाली सड़क पर पलरिया चौराहे से दिलावर जंग तक की बिल्कुल बनी बनाई नई सड़क पर टेंडर करके नगर पालिका के ठेकेदार ने कार्य को प्रारंभ कराया लोगों के विरोध के कारण जब काम बंद कराया गया तो ठेकेदार ने फिर से काम को प्रारंभ किया उस पर क्षेत्रवासियों ने फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को मौके पर बुलाया भईयन मिश्रा अपने कई समर्थकों के साथ में मौके पर पहुंचे वहां पर लोगों ने बताया की पूरी सड़क बिल्कुल सही है कुछ जगह नाली गड़बड़ है उसको सही कराने के लिए बोला गया था पर आज ठेकेदार के द्वारा बनी बनाई सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बनाये जाने के लिए कार्य प्रारंभ कराया गया मौके पर पहुंचे फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गई है बनी बनाई सड़कों पर फिर से काम किया जा रहा है।जबकि सारे शहर में बहुत से ऐसी गालियां और सड़के हैं जहां पर कार्य की आवश्यकता है वहां पर कार्य नहीं कराया जा रहा है कार्य बह हो रहे है जिसमें नाम मात्र का काम हो और बिना काम के लाखों रुपया निकल जाए श्री मिश्रा ने बताया कि पालिका अध्यक्ष के पति जो पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष थे उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में कहा था कि मेरे द्वारा जो सड़क बनाई जाएगी वह 50 वर्षों तक बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जबकि इन्हीं के कार्यकाल की बनी हुई सड़के कई बार बनाई जा चुकी है जब इतनी घटिया आपकी ब्रिक है तो उसको क्यों लगाया जा रहा है सीमेंटेड सड़के क्यों नहीं बनाई जा रही जबकि आवश्यकता गलियों में सीमेंट सड़कों की है बहुत जल्द इस प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की जाएगी और शासन स्तर पर यह बताया जाएगा कि किस प्रकार से नगर पालिका सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि अपने स्तर से टीम गठित करके नगर पालिका के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाए जो सड़के बना चुकी हैं थी और अच्छी थी उनको दोबारा बनाने की क्या आवश्यकता थी।मौके पर निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद ,आलोक मिश्रा भूरे, अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे,ओम निवास पाठक,सनी बाथम, विशाल कश्यप,नितिन भाटिया, आशू, राजीव वर्मा सहित कई लोगों उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]