नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चेकिंग अभियान, दो वाहन सीज,ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर पुलिस सख्त – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चेकिंग अभियान, दो वाहन सीज,ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर पुलिस सख्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों को सीज किया गया, जबकि दो ऑटो वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत, आधा दर्जन थ्री-व्हीलर टेंपो में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त सीटों को मौके पर ही हटवाया गया। पुलिस ने ओवरलोडिंग कर सवारियां ढो रहे ऑटो और टेंपो चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने के निर्देश दिए।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन में चलाया गया। ट्रैफिक प्रभारी सर्वेश कुमार ने इसका नेतृत्व किया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मानकों के अनुरूप वाहन संचालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां पुलिस टीम ने प्रत्येक वाहन की गहन जांच की। पुलिस की सख्ती को देखते हुए कई वाहन चालक रास्ता बदलते भी नजर आए। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]