नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नींद की झपकी से बाइक खड्ड में गिरी, दंपति घायल,पत्नी की हालत गंभीर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नींद की झपकी से बाइक खड्ड में गिरी, दंपति घायल,पत्नी की हालत गंभीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद  / फर्रुखाबाद :-  ढाई घाट-शमशाबाद मार्ग पर गंगा पुल के पास बाइक सवार दंपति नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरे। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से शाहजहांपुर जनपद के ग्राम सैनी खेड़ा में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में दावत खाने गए थे। गुरुवार को वहां से वापस शमशाबाद लौटते समय ढाई घाट गंगा पुल के नजदीक घाटी पर अचानक राजीव को नींद की झपकी आ गई।

असंतुलित होकर खड्ड में गिरी बाइक

नींद की झपकी के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में राजीव कुमार चोटिल हो गए, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी पहुंच गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]