नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायत के लिए आए रिश्तेदारों पर झोंका फायर, छर्रे लगने से साढ़ू घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पंचायत के लिए आए रिश्तेदारों पर झोंका फायर, छर्रे लगने से साढ़ू घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल / फर्रुखाबाद :- पति पत्नी के विवाद की सूचना पर आए रिश्तेदारों पर युवक ने फायर झोंक दिया, जिसमें साढ़ू छर्रे लगने से घायल हो गया। घबराहट से भागे रिश्तेदार कुछ दूरी पर स्थित थाने पर पहुंचे। जहां घायल को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गऊटोला निवासी आलोक (24) पुत्र अमर सिंह अपने साले रजनीश पुत्र रामशंकर, ससुर रामशंकर निवासीगण ग्राम नवादा गोटिया थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर तथा थाना शमसाबाद के गांव सरईया निवासी फुफेरे साले जवाहर के साथ कम्पिल के मोहल्ला पट्टी मदारी साढ़ू सुमित कठेरिया पुत्र भजनलाल के घर गए थे। घायल आलोक ने बताया कि फुफेरी साली रवीशा के साथ आए दिन सुमित मारपीट कर रहा था। जिसको लेकर हम लोग सुलह समझौते के प्रयास के लिए गए थे। घर पर सुसर पानी पीने लगे इतने में ही सुमित कठेरिया ने गली गलौज करते हुए तमंचा निकाल लाया और फायर झोंक दिया। जैसे -तैसे भागकर हम लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उपचार के बाद युवक की हालत देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]