नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटे का मुंह नहीं देख पाया पिता हादसे में गई जान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बेटे का मुंह नहीं देख पाया पिता हादसे में गई जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में प्रसव के लिए भर्ती पत्नी का आधार कार्ड लेने स्कूटी से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया उसको उपचार के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया पुत्र का चेहरा देखे बिना पिता दुनिया से चला गया।

क्षेत्र के गांव दलेलगंज मिलकिया निवासी सुनील कुमार उर्फ संतराम की पत्नी कृपा नती देवी को प्रसव पीड़ा हुई । परिवारीजनों के साथ पत्नी को लेकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया और उसको भर्ती कराया अस्पताल में पत्नी का आधार कार्ड मांगा गया तभी उसका पति आधार कार्ड लेने घर स्कूटी से गया आधार कार्ड लेकर घर से अस्पताल आ रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया सड़क पर गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । जहां चिकित्सक ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया इससे परिजनों में कोहराम मच गया पति की मौत के बाद पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया पिता पुत्र को देखे बिना दुनिया से विदा हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]