अग्नि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए – संजय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ रविवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगी भीषण अग्निकांड में जली हुई दुकानों के मुआवजे के सम्बंध में पीड़ित दुकानदारों के साथ तहसील कार्यालय में जाकर उप जिलाधिकारी से वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांग पत्र सौंपा।
भीषण अग्निकांड में छः दुकाने पूरी तरह से जल गई इन दुकानों में लगभग 32 लाख रुपए का नुकसान हुआ था प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि जांच कर इन सभी अग्नि पीड़ित व्यापारियों को तत्काल मुआवजा दिलाने की कृपा करें। इसके अतिरिक्त कुछ निम्नलिखित मांगो की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया है।
पानी की बनी हुई टंकी को सुचारू रूप से चालू कराने की कृपा की जाए।सभी दुकानों में बिजली सप्लाई चालू कराई जाए। जली हुई दुकानों की टूट फूट मरम्मत व टीन शेड डलवाया जाए। मंडी समिति में सफाई की व्यवस्था ठीक कराई जाए।
इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने मंडी समिति के मंडी समिति को भी मांग पत्र की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई।
इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार ने भी कृषि उत्पादन मंडी समिति में संजय गुप्ता गुप्ता के प्रतिष्ठान मंडी समिति पहुंचकर पीड़ित दुकानदार भाइयों से मुलाकात की तथा उन्हें मदद का भरोसा दिया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता नगर, अध्यक्ष कायमगंज अमित सेठ, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य,फल एवं सब्जी ट्रेड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,अमरनाथ दुबे, रफी खान, शानू खान, मोहम्मद जफर (राजू), इफ्तेखार खान ,गुड्डा खान, संजय शर्मा ,मोहम्मद उमर आदि उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

