नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डाक्टरी परीक्षण को ले जाते समय भागा बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डाक्टरी परीक्षण को ले जाते समय भागा बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव कुइयां गांधी में अधिवक्ता राजेश पाठक के भाई के घर लूट की घटना में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। रविवार देर रात पुलिस दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी, तभी रास्ते से आरोपी कुलवंत भागने लगा। सिपाहियों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस पार्टियों को पकड़ने के लिए भेजा गया।
पुलिस को कुइया गांधी गांव के पास एक खेत में आरोपी छिपा दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुलवंत के गोली लग गईं। उसे गिरफ्तार कर सीएचसी राजेपुर और बाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। लुटेरे कुलबंत का कैदी वार्ड में इलाज चल रहा है। सीओ ईश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस पार्टियां भेजी गईं हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]