मंडी समिति अग्नि कांड को लेकर डीएम से मिले व्यापारी, कायमगंज में फायर बिग्रेड गाड़ी के ठहरने की उठाई मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कायमगंज सब्जी मंडी में 17 मई को हुए अग्निकांड में छः दुकाने फल मंडी की पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। पीड़ित व्यापारियों को प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया। साथ ही कायमगंज में फायर ब्रिगेड की स्थापना नहीं होती है तब तक एक गाड़ी परमानेंट कायमगंज में रखने की व्यवस्था की मांग पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया। फायर ब्रिगेड विभाग से जानकारी करके ऐसी व्यवस्था करने का प्रबंध करेंगे, एवं कायमगंज मंडी में ट्यूबवेल चालू अवस्था में रखे जाएं तथा जनरेटर भी चालू अवस्था में रखे जाए ताकि मौका पड़ने पर पानी आसानी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को उपलब्ध हो सके। ज्ञापन देने वालों में उमेश गुप्ता जिला अध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मा विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष पीड़ित दुकानदार इफ्तेखार खान, शानू भाई, भाई मियां, मोहम्मद उमर, संजय शर्मा, शीलू भाई आदि साथ रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

