मजदूर को पीटने का आरोप,पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र में एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के भगुआ नगला निवासी 44 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र अशोक को पुलिस ने शिकायत के आधार पर जिला अस्पताल लोहिया भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
दिनेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात वह मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट हुई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
ग्राम प्रधान नसरुद्दीन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर वह मामले को देखेंगे।
थाना कादरीगेट प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

