अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल, मौत, पैदल घर लौटते समय हादसा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- बढ़पुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 37 वर्षीय मजदूर राजेश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है।
यह घटना देवरामपुर क्रासिंग के पास उस समय हुई जब राजेश पुत्र छोटेलाल मजदूरी कर पैदल अपने घर भोपत पट्टी, कादरीगेट लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।घायल राजेश के भतीजे शिवम ने बुधवार को बताया कि उनके चाचा मजदूरी करते हैं और अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


