प्राथमिक विद्यालय में हजारों का सामान चोरी,कायमगंज के स्कूल से पंखा, राशन, बर्तन, म्यूजिक सिस्टम गायब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के बुहार नगला स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के कार्यालय और रसोई के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह स्कूल स्टाफ विद्यालय पहुंचा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनीराम ने बताया कि सुबह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीरा कुमारी और रसोइया विरावती स्कूल पहुंचीं। उन्होंने मुख्य कार्यालय और रसोई के ताले टूटे हुए पाए। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापक को सूचित किया। 
प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोरों ने एक सीलिंग पंखा, म्यूजिक सिस्टम, रसोई के बर्तन, तराजू-बाट और मिड-डे मील के लिए रखा गेहूं व चावल चुरा लिया। चोरों ने अलमारियों के ताले भी तोड़े और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था।
इस घटना की लिखित सूचना कुआं खेड़ा पुलिस चौकी को दी गई है। सूचना मिलते ही कुआं खेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


