नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला लेखपाल ने साथी लेखपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महिला लेखपाल ने साथी लेखपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने अपने ही साथी लेखपाल पर छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता कानपुर नगर के बर्रा-3 की निवासी हैं और वर्तमान में कायमगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ काम करने वाला लेखपाल दीपक कुमार, निवासी झीझक, कानपुर देहात, लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। महिला लेखपाल की तहरीर के अनुसार, 1 मई को पी.एन. फाउंडेशन के पास आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह वहां से बचकर निकलीं, जिसके बाद आरोपी ने अश्लील इशारे करते हुए बदसलूकी की।
फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी। महिला लेखपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर फोन पर अभद्र गालियां देता था।विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उनके पिता को भी फोन कर गाली-गलौज की और धमकी दी।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]