विकास तभी संभव जब समस्त जनता का बिल माफ हो
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- यूपी सरकार के बजट मैं अप्रैल महीने से नलकूपों की नि:शुल्क सिंचाई का वादा किये जाने पर किसान नेताओं ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा किसानों के हितों में सर्वो पर लाभकारी बजट बशर्ते सरकार अपना बादा निभाये।
भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले नवनियुक्त जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर किसानों बैठक हुई बैठक में यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों को अप्रैल महीने से नि:शुल्क नलकूपों की सिंचाई का तोहफा दिया गया । इस तोहफे को लेकर किसानों ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा इससे किसानों को काफी लाभ होगा और गरीब किसानों की संपन्नता में चार चांद लगेंगे ।सरकार का यह प्रशंसनीय कार्य ही नहीं सराहनीय कार्य भी है ।भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने सरकार से मांग करते हुए कहा किसानों का विकास तभी संभव होगा जब समस्त जनता का बिजली का बिल माफ करें ।गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिए जाने तथा मूल्य बढ़ाये जाने से गरीब किसानों को इसका काफी लाभ मिला। किसानों किसानों में संपन्नता देखने को मिली भाकियु ने सरकार के प्रशंसनीय कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की जिलामहा सचिव संजय गंगवार ने मांग करते हुए कहा एशिया में सर्वाधिक आलू उत्पादन वाला क्षेत्र जनपद फर्रुखाबाद है। लेकिन यहां प्रसासनिक अधिकारियो की उदासीनता के चलते आलू भाव मटियामेट है। लागत की कौन कहे मेहनत का भी निकलना मुश्किल हो रहा है। मायूस किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। फर्रुखाबाद में आलू से आधारित उद्योग लगाए जाएं तथा आलू की कीमत ₹1000 प्रति कुंतल निर्धारित की जाए ।जिला अध्यक्ष ने कहा 22 फरवरी 2023 को जो बजट सरकार ने पेश किया किसानों के हितों में है जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने कहा यदि सरकार भविष्य में बजट के वादे पूर्ण नहीं करती तो यही बजट किसान विरोधी भी होगा जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को मजबूर होगी । इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ,जिला महासचिव संजय गंगवार ,रामबरन यादव ,रामनिवास पालिया ,नरेंद्र शाक्य ,रामनाथ प्रशाद, डॉक्टर कैलाश चंद्र ,किशोरी लाल शर्मा, रजत, अशोक कुमार ,बाबूराम, नन्हे लाल राजपूत ,मुलायम सिंह ,सलमान अहमद ,जगदीश चंद्र सहित तमाम किसान पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

