आस्था सक्सेना का आईआईटी में चयन, काकुत्स्थ समाज में खुशी की लहर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शाहजहांपुर :- काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री प्रमोद सक्सेना के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का रहा।
उनकी सुपुत्री आस्था सक्सेना का चयन प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीएचडी (PhD) पाठ्यक्रम हेतु हुआ है।

इस उपलब्धि के शुभ पर अवसर पर काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महामंत्री श्री प्रमोद सक्सेना जी के निवास पर पहुँचकर उनकी सुपुत्री को सम्मानित किया व इस शुभ अवसर पर काकुत्स्थ समाज की बेटी आस्था सक्सेना को अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
समाज के गणमान्य नागरिकों ने इस सफलता को पूरे जिले और काकुत्स्थ समाज की बेटी आस्था सक्सेना समाज के लिए गर्व का विषय बताया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि अपनी लगन और मेहनत के बल पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे काकुत्स्थ समाज का नाम रोशन करेंगी।
इस सम्मान कार्यक्रम में काकुत्स्थ समाज के जिलाध्यक्ष लालू पुजारी जी (पार्षद), महामंत्री प्रमोद सक्सेना जी, जिला कार्येकारणी सदस्य प्रेमशंकर सक्सेना जी व धर्मेंद्र सक्सेना जी, ॐ प्रकाश सक्सेना जी, सुनील सक्सेना जी,राम गोपाल सक्सेना जी, विनीत सक्सेना जी, आरेंद्र सक्सेना जी आदि समाज ले लोग उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


