नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप,पड़ोसियों ने किया लाठी-डंडों से हमला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप,पड़ोसियों ने किया लाठी-डंडों से हमला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंपिल / फर्रुखाबाद :- थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्तनी बहबलपुर में एक आठ माह की गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला ने थाना कम्पिल में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला को लाठियों से पीटा गया, जिससे उसके पेट और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
ग्राम मिस्तनी बहबलपुर निवासी मधु पत्नी अनमोल ने पुलिस को बताया कि वह करीब आठ माह की गर्भवती है। 29 मई को सुबह लगभग नौ बजे वह अपने ससुर रामसनेही के साथ घर पर थी, जबकि उनके पति अनमोल मजदूरी के लिए कायमगंज गए हुए थे। इसी दौरान उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
महिला का आरोप है कि एक पड़ोसी ने उनके बच्चों को गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पड़ोसी ने उन पर 50 किलो खाद की बोरी चुराने का आरोप लगाया। महिला ने इस आरोप को खारिज किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने बेटे को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब महिला जान बचाने के लिए घर के अंदर गई, तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। महिला का कहना है कि मारपीट के बाद उसे घसीटकर नाली में फेंक दिया गया, जिससे उसके पेट में चोटें आईं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके वृद्ध ससुर रामसनेही उन्हें बचाने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपी पक्ष का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है।
पुलिस ने महिला और उनके ससुर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा है। थाना कंपिल के थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]