नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यायालय में विचाराधीन मामला, दबंग कर रहे कब्जा, पीड़ित ने लगाई डीएम से फरियाद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

न्यायालय में विचाराधीन मामला, दबंग कर रहे कब्जा, पीड़ित ने लगाई डीएम से फरियाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- न्यायालय में विचाराधीन मामला होने के बाद भी दबंगो द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने पर जिलाधिकारी से पीड़ित ने लगाई फरियाद लगाकर कार्य रुकवाए जाने की मांग उठाई।

क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार गंगवार ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा है कि कायमगंज के ग्राम सुभानपुर में गाटा संख्या 242मि है। सितम्बर 2025 पर में न्यायालय द्वारा फैसला सुनाते हुए चार हिस्सों में कुरे बनाकर विभाजित कर दिए गए। न्यायालय के आदेश 29 सितंबर 2025 के विरुद्ध अपर आयुक्त कानपुर मण्डल के समक्ष डाली गई याचिका संतोष कुमार बनाम राजीव कुमार फरवरी 2026 को निरस्त हो चुकी है और उस पर अंतिम आदेश भी हो चुका है।https://youtube.com/shorts/abaL7Fg-erQ?si=xJIUY_U6_pBcdy7Zपीड़ित ने बताया कि एक अन्य वाद इसी भूमि पर उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद धारा 104/105 में प्रार्थी एवं उसके सहखातेदारों के नाम निरस्त कर राज्य सरकार में निहित किए जाने का आदेश किया है। जिसको लेकर पीड़ित ने इस आदेश को न्यायालय में चुनौती दी है। उपजिलाधिकारी न्यायालय का आदेश अभी अंतिम आदेश नहीं है इसके बाजूद भी संतोष कुमार द्वारा उक्त भूमि जिसे उप जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा राज्य सरकार में निहित किया गया है पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित के पुत्र ने बताया जिलाधिकारी से आश्वासन तो मिला है पर तहसील स्तर पर अधिकारियों से न्याय की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है, अधिकारी कह रहे है जब समय मिलेगा तब देखेंगे। जबकि सपा नेता द्वारा लगातार अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]