विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट, हाथ टूटा, कायमगंज पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय मांगने पहुंची छात्र की मां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– 01 जून को दिया था कायमगंज पुलिस को प्रार्थनापत्र
– विद्यालय द्वारा छात्र को निकालने की मिल रहीं है धमकियाँ, मां का आरोप
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के महोल्ला जटवारा निवासी सोना वेवी पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसका पुत्र ओमोश कुमार कक्षा नौ B1 में रामसिंह इंटर कालेज पड़ता है। दिनांक 15/5/2026 समय लगभग 10.20 बजे दिन इन्टर कॉलेज में कक्षा नौ B3 के छात्र अर्जित सिंह यादव पुत्र अरुण प्रताप यादव निवासी थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरेठी ने जान बूझकर मेरे पुत्र के साथ कालेज में ही मारपीठ करके जोरदार धक्का मारकर जमीन पर पटक दिया। मेरे पुत्र ओमोश कुमार की बायें हाथ की कोहनी से ऊपर की हड्डी टूट गयी उक्त अर्जित सिंह पहलें भी मेरे पुत्र के साथ बदतमीजी कर चुका था। सूचना मिलने पर स्वयं CHC कायमगंज पहुंची और गंभीर हालत में अपने पुत्र का आपरेशन के आरोगिता हॉस्पिटल, आवास विकास फर्रुखाबाद में भर्ती करवाया। जहां पुत्र के बाह में प्लेट डाली गयी है। दिनांक 30/5/2006 को हास्पीटल से डिस्चार्ज कराकर घर ले आई । उक्त मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से घोर लापरवाही वर्ती गयी है। मेरे द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कायमगंज में एक लिखित शिकायत दिनांक 01 जून 2026 को दिया गया था। लेकिन अभी कायमगंज पुलिस द्वारा उक्त लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही भी कार्यवाही नहीं की गई है। जिस कारण लगातार मेरे बेटे को स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

