नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष बने सुशील सिंह चौहान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष बने सुशील सिंह चौहान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर फर्रुखाबाद जनपद के लिए सुशील सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी नियुक्ति लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय और बहुखंडी मंत्री आवास से जारी आदेश के तहत की गई।
कायमगंज रोड स्थित बरौन निवासी सुशील सिंह चौहान ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने, जनपद के विकास और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
चौहान ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, व्यापारियों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी और आम जनता की आवाज बनेगी।
सुशील सिंह चौहान ने गुरुवार को जानकारी दी कि जल्द ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय समस्याओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक सुझाव लेकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, यह नियुक्ति जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की रूपरेखा की घोषणा करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]