आंधी-बारिश से पेड़ गिरे: बिजली के खंभे टूटे, विद्युत आपूर्ति बाधित हुई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कमालगंज ब्लॉक में गुरुवार को आई आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा के गांव गढ़िया में तूफान का सर्वाधिक असर देखा गया। यहां तेज हवाओं के कारण 6 पेड़ जड़ से उखड़ गए। इन गिरे हुए पेड़ों की चपेट में आकर तीन वाहन – एक छोटा हाथी, एक मारुति सुजुकी कार और एक बोलेरो – बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तूफान के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। जरारी पावर हाउस से जुड़ी 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन पर पेड़ और बड़ी डालियां गिरने से लाइन टूट गई, जिसके परिणामस्वरूप आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार, पेड़ों को हटाने और तारों को जोड़ने के बाद ही बिजली बहाल हो पाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

