नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 47वां मासिक सुंदरकांड पाठ सुन श्रोता हुए भक्ति विभोर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

47वां मासिक सुंदरकांड पाठ सुन श्रोता हुए भक्ति विभोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 47वां मासिक सुंदरकांड पाठ बहुत ही भक्तिमय तरीके से संपन्न हुआ। बालाजी के दीवाने परिवार की प्रियंका अग्रवाल ने बहुत ही मधुर तरीके से बाबा के सुंदर कांड पाठ को गाकर बाबा को रिझाया एवं मधुर भजनों की श्रृंखला से भक्त भाव विभोर हो उठे।

बाबा के दीवाने पियूष अग्रवाल ने उनका बखूबी साथ दिया इसी कड़ी में सिया शर्मा एवं मनोज कौशल भी बाबा की सेवा में लग रहे। भारी गर्मी होने के बावजूद भी भक्तों का बाबा के प्रति समर्पण एवं भाव देखने को मिला। सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर श्री बालाजी महाराज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने भावों से बाबा को रिझाया। बाबा के भक्त पियूष अग्रवाल ने बताया कि आज अधिक मास की एकादशी के दिन श्री बालाजी महाराज का सुंदरकांड पाठ एवं खाटू श्याम बाबा का कीर्तन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं एवं अनेकों अनेक पुण्य लाभ प्राप्त होते हैं। सभी लोगों ने मिलजुल कर श्री बालाजी महाराज एवं खाटू श्याम बाबा के भजन ऑन को भव्य होकर गाया ,तत्पश्चात आरती कर एवं जलपान प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभू शरण अग्रवाल, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, जसविंदर सिंह, ज्योति श्याम गौड, हर्षित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अभिजीत वर्मा, , मोनू अग्रवाल, बालकृष्ण श्रीवास्तव, मनोज कौशल, राहुल अग्रवाल, अनार सिंह, रिषभ, विमल, मंगलम शुक्ला , अनमोल अग्रवाल कमल कुमार दुबे , अन्य एवं महिला विंग से कुमुद अग्रवाल, ममता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दिशा अग्रवाल, हेमा अग्रवाल,शिल्पी गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, अल्का, अर्चना अग्रवाल, बीना अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, सपना गुप्ता, आशा गुप्ता,अनुपम सक्सेना, दीपिका अग्रवाल, दीपशिखा सक्सेना, नेहा रस्तोगी, पिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, शिवेश शर्मा, रितु गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, सिया शर्मा, अनु अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, साध्वी पालीवाल, रुक्मणी गंगवार , नेहा जैन, मान्या अग्रवाल अन्य काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]