नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  शहर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी जनपद के किरोली गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी संध्या को प्रसव पीड़ा होने पर फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में लेकर आए थे। यहां उसे भर्ती किया गया और चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही।
संदीप का आरोप है कि शुक्रवार को गलत ऑपरेशन के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत बताकर उन्हें दूसरे नर्सिंग होम ले जाने को कहा गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोबारा उसी नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा करने लगे।

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय वर्मा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि संध्या कादरी गेट थाना क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी मैनपुरी में हुई थी। उसे 10 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान उसके मुंह से झाग आने लगा और उसकी मौत हो गई। सीओ वर्मा ने सीओ अभय वर्मा ने बताया संध्या नाम की एक महिला कादरी गेट थाना क्षेत्र की निवासी थी उसकी शादी मैनपुरी जनपद में हुई थी। 10 जून को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उसके मुंह से झाग आने लगा और इलाज के दौरान मौत हो गई है। जांच पड़ताल कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]