छह उप निरीक्षकों का तबादला,अरुण कुमार संकिसा चौकी प्रभारी बने
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने बुधवार देर रात छह उप निरीक्षकों (एसआई) का तबादला किया है। इस फेरबदल में उप निरीक्षक अरुण कुमार को संकिसा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विनय कुमार, हरीश कुमार और जगदीश सिंह को थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है।इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक घनश्याम सिंह को जहानगंज थाने में तैनाती मिली है। पुलिस लाइन से एक अन्य उप निरीक्षक को थाना कादरी गेट भेजा गया है।उप निरीक्षक अरुण कुमार, जो पहले पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें मेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संकिसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बताया गया कानून व्यवस्था को लेकर उप निरीक्षकों की यह तैनाती की गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

