पांच साल पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या,कायमगंज में गवाही का बदला लेने के लिए रची साजिश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के चिल्सरी गांव में हुए दीपचंद उर्फ पंखिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ भीमा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच वर्ष पुरानी रंजिश और पुलिस गवाही का बदला लेने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, करीब पांच-छह वर्ष पूर्व रोहित और उसके साथी सुभाष का गांव के बुजुर्ग झम्मन पुत्र मेघनाथ से विवाद हुआ था।
मारपीट के दौरान झम्मन इंजन के कुएं में गिर गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी। उस मामले में दीपचंद उर्फ पंखिया ने रोहित के खिलाफ पुलिस को गवाही दी थी। इसी बात को लेकर रोहित उसके प्रति रंजिश रखने लगा था और बदला लेने की फिराक में था।
अंगोछे से बांधकर की बेरहमी से हत्या पुलिस की जांच में सामने आया कि शनिवार शाम रोहित उर्फ भीमा और उसके साथी बालकिशन ने दीपचंद को घेर लिया। आरोपियों ने उसके गले में अंगोछा बांधकर आम के पेड़ के सहारे ऊपर खींच दिया, जिससे वह फंदे पर आधा लटक गया। इसके बाद दोनों ने उसके चेहरे, नाक और मुंह पर कई घूंसे मारे। गंभीर चोटों और अत्यधिक पिटाई के कारण दीपचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद नशे में ग्रामीणों के सामने उगला राज वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बालकिशन अपने घर चला गया, जबकि रोहित ममापुर गांव की ओर निकल गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार, रोहित घटना के समय अत्यधिक शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने कुछ ग्रामीणों के सामने दीपचंद की हत्या करने की बात स्वयं स्वीकार कर ली।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी ग्रामीणों से मिली गोपनीय सूचना और पुलिस की तफ्तीश के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

