नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फार्मर रजिस्टरी में आने वाली समस्याओं का किया जाए निस्तारण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फार्मर रजिस्टरी में आने वाली समस्याओं का किया जाए निस्तारण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राममोहन दीक्षित ने जिला अधिकारी के नाम संबोधित एक पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए अंश निर्धारण में खामियों के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । जिससे वह अपनी फसल बेचने व खाद खरीदने में काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं । किसानों को यूरिया व डीएपी खाद प्राइवेट सेक्टर के द्वारा अभिलंब उपलब्ध कराई जाए। जिससे धान की रोपाई समय से की जा सके। औद्योगिक गलियारा के लिए 4500 हेक्टेयर भूमि किसानों से ली जा रही है। जिसका सर्किल रेट अभी तक तय नहीं किया गया है। उक्त निर्धारण के बाद ही किसानों से उनकी भूमि अधिग्रहण की जाए। गंगा एक्सप्रेसवे में कटों पर अधिक भूमि ली जा रही है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे के सामान्य ही कटों पर भूमि अधिग्रहण की जाए। कायमगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन व अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं पर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं वह तत्काल वापस किए जाएं । इस अवसर पर नवीन कुमार अग्निहोत्री ,अभिषेक सिसोदिया ,प्रदीप कुमार ,सलमान अहमद, श्याम कुमार पांडे ,मनोज कुमार , ऋषिपाल, प्रमोद कुमार, आशाराम,हुकुम सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]