अग्निकांड के मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि, व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटना में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार शाम कायमगंज में कैंडल मार्च निकाला गया।
नव मनोनीत नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।हाथों में मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।जिन्होंने शिवाजी मूर्ति पर पहुंच कर दिवंगत छात्रों की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष व अन्य व्यापारियों ने कहा कि अलीगंज की घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से सभी कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक भवनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच कराने की मांग भी की। कैंडिल मार्च के दौरान आदेश अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष, अजय वर्मा जिला संगठन मंत्री, अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी, रिंकू कौशल, रिंकल गुप्ता, हर्षित वर्मा ,गौरव वर्मा सारांश शर्मा, विशाल गुप्ता, हेमंत गंगवार ,प्रभात कश्यप ,अशोक गुप्ता, विकास गुप्ता, सुलभ अग्रवाल ,डॉ रजत गंगवार, महेश वर्मा, आलोक सक्सेना सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

