नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिपाही ने नकली पान मसाला पैकिंग कार्य कराया , अब मजदूरी मांगने पर दे रहा जान-माल की धमकी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सिपाही ने नकली पान मसाला पैकिंग कार्य कराया , अब मजदूरी मांगने पर दे रहा जान-माल की धमकी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक आरक्षी ने युवक से पहले नकली पान मसाला पैकिंग कार्य कराया उसके बाद पत्नी के नाम से संचालित रेस्टोरेंट पर मजदूरी कराई। लेकिन युवक को मजदूरी मांगने पर उसे धमकी दे रहा है। परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव खलवारा निवासी श्यामू पुत्र महेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि लगभग सात वर्षों से सिपाही अवनीश यादव पुत्र नरेश चन्द्र निवासी ग्राम नगला नक्शा पोस्ट चमरौला आगरा का रहने वाला है वह कायमगंज के आस – पास क्षेत्रों में तैनात है। उसने मैनपुरी के एक गेस्ट हाउस में नकली पान मसाला पैकिंग कार्य कराया लगभग तीन महीने का उसका बकाया भुगतान भी नहीं दिया। युवक ने बताया कि सिपाही अवनीश यादव अपनी पत्नी के नाम एक रेस्टोरेंट भी कायमगंज में चला रहा है। जब मेरे द्वारा मजदूरी के रुपए मांगे गए तो वह जान से मरवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]