नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस में महिला के जेवर और नकदी चोरी,आरोपी को बस अड्डे पर पकड़वाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बस में महिला के जेवर और नकदी चोरी,आरोपी को बस अड्डे पर पकड़वाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  रोडवेज बस से एक महिला यात्री के लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। हरदोई स्थित मायके जा रही पीड़िता उमा देवी ने आरोपी को बस अड्डे पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के कलुआपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी उमा देवी सोमवार सुबह हरदोई के शाहबाजपुर स्थित अपने मायके जाने के लिए बस अड्डा से बस में सवार हुई थीं।
इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग रखा और पीछे की सीट पर बैग का लॉक तोड़ दिया।
चोर ने ट्रॉली बैग से एक लाख रुपये के दो सोने के पेंडल, एक जोड़ी कुंडल, एक फूल और 25,000 रुपये नकद चुरा लिए।
पीड़िता उमा देवी ने मंगलवार दोपहर बस अड्डे पर इसी चोर को पहचान कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उमा की तहरीर पर कादरी गेट थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी को लेकर उसके गांव रुपये बरामद करने गई थी, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चोर ने अपने एक साथी का नाम भी बताया है। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]