नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर के शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आपको बता दें कि वन महोत्सव भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाने वाला एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है।
वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा शैलेश कुमार ,वन रक्षक शिवेंद्र प्रताप, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एन.सी.सी. सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, सन्तोष शर्मा, ममता सिंह ,लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, मनीष गौर के साथ सभी कैडेट्स ने मिल कर भिन्न भिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाये  और उनकी देखभाल करने की प्रतिज्ञा ली।
वन क्षेत्राधिकारी द्वारा पर्यावरण के बारे बताया कि वृक्ष हमारे मित्र हैं इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। इस विषय पर सविस्तार प्रकाश डालते हुए इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बताया कि आज के समय में यदि शुद्व वातावरण में सांस लेना है तो प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है कि वह प्राकृतिक सन्तुलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करे एवं कम से कम पांच – पांच पेड अवश्य लगाये। हम सभी को पेड़ों के अस्तित्व को बचाने की शपथ लेनी होगी, जिससे हम अपना पर्यावरण सुरक्षित रख सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]