नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , DU की छात्रा ने गोली मारकर किया सुसाइड,फौजी पिता की राइफल से किया फायर, 5 दिन पहले आई थी घर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

DU की छात्रा ने गोली मारकर किया सुसाइड,फौजी पिता की राइफल से किया फायर, 5 दिन पहले आई थी घर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  शुक्रवार रात दिल्ली विश्विद्यालय की छात्रा ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर बेड पर मिला। बॉडी के पास में ही फौजी पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। जिस समय छात्रा ने सुसाइड किया, वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए थे। वह 5 दिन पहले ही दिल्ली से घर आई थी।
घर का मेन गेट अंदर से बंद था। परिवार वाले छत के रास्ते घर में घुसे तो छात्रा की बॉडी देखी। पिता के पंजाब से आने के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगा रही है। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है

यह है पूरा मामला…

धन्सुआ गांव की निवासी अंजलि (20) दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रही थी। वह 5 दिन पहले घर आई थी। अंजलि के पिता राजेश कुमार पाल सेना में हैं। उनकी पंजाब के भटिंडा में पोस्टिंग है। घर पर उनकी पत्नी और बेटा ललित रहते हैं।

भाई जनरल स्टोर चलाता है

अंजलि का भाई ललित फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मछली मंडी के पास एक जनरल स्टोर चलाता है। उसकी मां भी दुकान पर ललित का सहयोग करती हैं। शुक्रवार की सुबह ललित दुकान पर चला गया था। दोपहर में उसकी मां भी दुकान पर चली गईं। अंजलि घर पर अकेली थी।

मृतक छात्रा का फाइल फोटो

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे ललित अपनी मां के साथ घर लौटा। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल करने पर भी अंजलि ने फोन नहीं उठाया। घर का गेट अंदर से बंद था।
परिजन पड़ोस के एक घर के रास्ते छत पर पहुंचे। जीने का गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो अंजलि बेड पर पड़ी थी और पास में राइफल भी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी अभय वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी सैंपल भी लिए। दोपहर करीब 2 बजे पिता भटिंडा से घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पिता बोले- डीयू से कर रही थी ग्रेजुएशन

पिता राजेश पाल ने बताया- बेटी डीयू से ग्रेजुएशन कर रही है। लाइसेंसी राइफल से गोली मारी है। जिस समय घटना हुई उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पत्नी और बेटा दुकान पर थे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया- युवती ने खुद को ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों औद पड़ोसियों से पूछताछ कर सुसाइड के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]