नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किशोरी की आत्महत्या मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज, पिता ने दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस बोली- जांच में पुष्टि नहीं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

किशोरी की आत्महत्या मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज, पिता ने दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस बोली- जांच में पुष्टि नहीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी के रिश्तेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए।

पिता से हाथापाई कर भागा आरोपी

पिता का आरोप है कि वहां पड़ोसी का एक रिश्तेदार, जो जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास और हाथापाई कर रहा था। पिता के ललकारने पर आरोपी का साथी भाग गया, जबकि मुख्य आरोपी को पिता ने पकड़ लिया। हालांकि, वह भी हाथापाई कर भागने में सफल रहा, लेकिन उसका अंगोछा पिता के हाथ में रह गया।

साड़ी के फंदे से लटकी मिली किशोरी

घटना के बाद सहमी हुई बेटी भागकर घर आ गई। इधर, परिजन आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर शिकायत करने गए, जहां उनके साथ भी हाथापाई की गई। जब परिजन वापस घर लौटे और कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तो किशोरी कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारा।

घटनास्थल से सामान बरामद

घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता के अनुसार, घटनास्थल से शौच का लोटा और सिगरेट बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिग मुख्य आरोपी, उसके मौसेरे भाई मिथुन, गोविंद, अमित और आरोपी की बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप झूठा पाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]