नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उफ्फ यह कैसी विदाई …आंगन में रखा था इकलौते भाई का शव, रोते-बिलखते बहन ने सात फेरे लेकर छोड़ा मायका – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

उफ्फ यह कैसी विदाई …आंगन में रखा था इकलौते भाई का शव, रोते-बिलखते बहन ने सात फेरे लेकर छोड़ा मायका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  मेहंदी समारोह में म्यूजिक सिस्टम से करंट लगा युवक को।

– चार बेटियों के बीच अकेले बेटे को बचाने में मां भी करंट से झुलसी

– महिलाओं ने म्यूजिक सिस्टम बजाने का किया था भाई से अनुरोध

जहानगंज / फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- इस शादी ने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया। शादी वाले घर में बेटी की विदाई से पहले ही चीख पुकार मची थी। आंगन में भाई का शव पड़ा था तो बेहाल बहन को सात फेरे दिलाए जा रहे थे।
जहानगंज में रविवार रात वैवाहिक समारोह की खुशियां उस वक्त करुण क्रंदन में बदल गईं, जब दुल्हन का इकलौता भाई म्यूजिक सिस्टम का तार सही करते वक्त करंट की चपेट में आ गया। बेटे को करंट से छटपटाते देख मां बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गईं। अन्य महिलाओं ने जब तक डंडे से तार हटाया तब तक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में वैवाहिक रस्मों की औपचारिकता पूरी कर भाई की अर्थी उठने से पहले बहन को विदा किया गया।

महिलाओं ने की थी म्यूजिक सिस्टम बजाने की मांग

रविवार रात करीब 11:15 बजे जहानगंज क्षेत्र के गांव नगला चाहर निवासी आनंद राजपूत की पुत्री सोनम के वैवाहिक समारोह के दौरान मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने म्यूजिक सिस्टम (डीजे) बजाने की मांग कर दी। इस पर आनंद का पुत्र सतेंद्र म्यूजिक सिस्टम का कनेक्शन करने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

मां बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गईं

करंट से छटपटाते सतेंद्र को बचाने के लिए मां शकुंतला दौड़ीं तो वह भी करंट से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर अन्य महिलाओं ने डंडे से तार हटाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। तब तक सतेंद्र बेहोश हो गया। रात 1:15 बजे स्वजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां इमरजेंसी में तैनात डा. प्रदीप राजपूत ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को आनी थी बरात

परिजन ने बताया कि सोमवार को मैनपुरी से सोनम की बरात आनी थी। रविवार रात मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। 30 वर्षीय सतेंद्र राजपूत चार बहनों सोनम, अनुपम, आकांक्षा और सुरभि के बीच अकेला था। घटना की जानकारी सोनम की ससुराल में दी गई। इस पर मैनपुरी के गांव मेरापुर गुजराती के मजरा रतनपुर बरा से सोनम के होने वाले पति तेज सिंह अपने पिता शिवराज सिंह के साथ नगला चाहर पहुंचे।

भाई के अंतिम संस्कार से पहले बहन को किया विदा

परिवार के लोगों ने तय किया कि सतेंद्र के अंतिम संस्कार से पहले सोनम को विदा किया जाएगा। उसके बाद सोमवार सुबह सोनम और तेज सिंह के विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। आंगन में एक ओर दोनों के फेरे पड़ रहे थे तो दूसरी ओर भाई का शव रखा था। गमगीन माहौल में शादी कराकर बेटी को विदा किया। इसके बाद सतेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]