नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

PM Modi Indonesia Visit News Live :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के विशेष स्वागत के दौरान वाहनों का काफिला और घुड़सवारों की टुकड़ी भी दिखी। आज दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ा अहम समझौता हो सकता है। विदेश दौरे के पहले चरण में पीएम किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे ?

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की। इससे पहले पीएम मोदी का जकार्ता में भव्य स्वागत किया गया और राष्ट्रपति सुबियांतो ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। दोनों नेता योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर प्रांबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। इंडोनेशिया यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे।

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का आज भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के स्वागत में इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]