बहन के घर आई महिला से छेड़छाड़,विरोध करने पर की मारपीट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- अपनी बहन के घर आई एक महिला से युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और तीन दिन पहले अपनी बहन के घर आई थी।
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे महिला अपनी बहन के घर के पीछे स्थित पाकड़ के पेड़ के नीचे अन्य महिलाओं के साथ बैठी थी। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने आकर उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवक ने कथित तौर पर उसे गाली दी और मारपीट कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


