नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। यहां से थाना जहानगंज क्षेत्र के राठौरा मोहद्दीपुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इलाके से भागने की फिराक में था।

पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

मृतका के पिता की तहरीर पर 4 जुलाई को मुख्य आरोपी विकास समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास शातिर प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ थाना जहानगंज में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश में जारी है दबिश

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]