अज्ञात वाहन की टक्कर से देवर-भाभी घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के दमदमा मोड़ के पास एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार देवर आकाश और उनकी भाभी विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश की हालत नाजुक होने पर उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि विनेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मऊ रशिदाबाद निवासी आकाश (पुत्र दिनेश) अपनी भाभी विनेश को बाइक पर बैठाकर पितौरा दवा दिलाने जा रहे थे। दमदमा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉ. अमरेश ने बताया कि आकाश को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


