नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नुक्कड़ नाटक टीम ने अभिभावकों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक किया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नुक्कड़ नाटक टीम ने अभिभावकों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद / नवाबगंज (ब्यूरो) :- नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को ‘जीरो डोज चिल्ड्रन इन इंडिया’ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक विशेष टीकाकरण एवं जागरूकता नुक्कड़ नाटक टीम ने अभिभावकों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों तक नियमित टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना है, जिन्हें अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है। इस पहल के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने और नियमित टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आई नुक्कड़ नाटक टीम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। टीम के सदस्यों, जिनमें अंकुर सिंह शेखा, तनू सक्सेना, पूनम और जूली शामिल थे, ने मनोरंजक और संदेशात्मक तरीके से नियमित टीकाकरण के महत्व को सरल भाषा में समझाया।

इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके अवश्य लगवाएं, क्योंकि यह उन्हें कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]