शादी समारोह से लौट रही सवारियों से भरी पिकअप खंदक में पलटी, महिलाएं व बच्चे समेत कई घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– चालक को झपकी आने सवारी से भरी पिकअप पलटी हादसा टला
शमसाबाद / फर्रुखाबाद (महेश वर्मा) :- थाना क्षेत्र के गांव छिछोनापुर निवासी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे कि उनकी सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक इंद्रजीत अपने फूफा कुन्नू के पुत्र भोले की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कोला गए थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शमशाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर ढाई घाट रोड स्थित मोनी आश्रम के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंदक में पलट गई। दुर्घटना में विजय, उषा पत्नी विजय, श्यामवती पत्नी सदलाल, शीतल पत्नी महेशचंद्र, अर्पित (8 वर्ष) पुत्र सुदर्शन, शिवांगी (6 वर्ष) पुत्री सुदर्शन तथा अनुराग (10 वर्ष) सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। चालक इंद्रजीत ने बताया कि वापस लौटते समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


