नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात पुलिस की अनोखी पहल,यमराज!यातायात नियमों का सड़क पर सिखाया पालन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

यातायात पुलिस की अनोखी पहल,यमराज!यातायात नियमों का सड़क पर सिखाया पालन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  मार्ग दुर्घटनाओ में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनोखा अभियान चलाया।सेन्ट्रल जेल चौराहे पर यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार, सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज शिव कुमार के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यमराज के स्वरूप के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।यमराज के स्वरूप ने राहगीरों और वाहन चालकों
को समझाया कि यातायात की अनदेखी कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले तथा विना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर यमराज ने उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं भी नियमों का पालन करना चाहिए और परिवार तथा परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज़ सिंह ने लोगों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं,तेज गति से बचें, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग न करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था तभी संभव है,जब आमजन स्वयं जिम्मेदारी का परिचय दे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से ही सड़क दुघर्टनाओ में कमी लाई जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे जागरुकता अभियान लगातार चलाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सेन्ट्रल जेल चौराहा
व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता,महामंत्री संजीव त्रिपाठी,संरक्षक ऋषिकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुपेश मिश्रा, एवं उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना ने पुलिस टीम के साथ मिलकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]