कायमगंज में अवैध प्लाटिंग का खेल तेज, प्रशासन पर उठे सवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
- कायमगंज में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फैल रहा, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग।
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि को बिना आवश्यक स्वीकृतियों और मानकों का पालन किए छोटे-छोटे प्लॉटों में विभाजित कर बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना नक्शा स्वीकृति और संबंधित विभागों की अनुमति के कई स्थानों पर प्लाटिंग का कार्य खुलेआम किया जा रहा है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान होने के साथ-साथ भविष्य में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर तथा कायमगंज उपजिलाधिकारी अतुल कुमार से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध कॉलोनियों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी।
हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि शिकायतों में सत्यता पाई जाती है तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


