नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लापता 12 वर्षीय बच्ची मिली,मलपुरा पुलिस ने तत्परता से परिजनों को सौंपा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

लापता 12 वर्षीय बच्ची मिली,मलपुरा पुलिस ने तत्परता से परिजनों को सौंपा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची को थाना मलपुरा पुलिस ने बुधवार को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से बच्ची अपने परिवार से मिल सकी, जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सवासी निवासी नंदिनी (12 वर्ष) पुत्री विमल चंद मंगलवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों तथा अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
इधर, थाना मलपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नगला माकरोल के ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को एक बच्ची के मिलने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर थाना मलपुरा लाई। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक बच्ची से बातचीत की। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम नंदिनी, पिता का नाम विमल चंद, और पता ग्राम सवासी, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताया।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बिना समय गंवाए संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कराई। सूचना मिलते ही बच्ची के पिता विमल चंद, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, चाचा सहबीर सिंह तथा अन्य परिजन थाना मलपुरा पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे छोटे बच्चों पर हमेशा विशेष ध्यान रखें। उन्हें अकेले घर से बाहर न जाने दें और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बच्चों को अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा भटका हुआ या संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, क्योंकि समय पर दी गई सूचना किसी परिवार की बड़ी परेशानी को टाल सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]