24 घंटे में चोरी का खुलासा,15 लाख के जेवरात बरामद, आरोपी गिरफतार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस और एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का 24 घंटे भीतर खुलासा कर दिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को उपनिरीक्षक शुभम तिवेदी के सरकारी आवास से सोने की तीन अंगूठियां,दो चेन,एक मंगलसूत्र,चार कंगन,एक जोड़ी कुंडल तथा 10 हजार रुपये चोरी होने के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया था।मामले की जांच के दौरान मुखविर की सूचना पर आरोपी निकित यादव पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू यादव निवासी ग्वालटोली,कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चार चूड़ियां,दो जंजीर,तीन अंगूठियां,एक जोड़ी झुमकीदार कुंडल तथा काले मोतियों की माला में लगा एक सोने का पेडल बरामद किया गया।बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताईं गईं हैं। एसपी श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस लाइन में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, और चोरी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विविध कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह, कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
भूमिका रही सीओ सिटी अभय वर्मा आदि रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


