नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद के भतीजे की JCB अवैध खनन में कार्रवाई, एटा के अल्लापुर में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर भी जब्त, नायब तहसीलदार की कार्रवाई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सांसद के भतीजे की JCB अवैध खनन में कार्रवाई, एटा के अल्लापुर में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर भी जब्त, नायब तहसीलदार की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ETHA (ब्यूरो) :-  एटा जनपद के अलीगंज विकासखंड के अल्लापुर गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर मौके से जब्त कर लिया गया।

दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर नयागांव थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से बिना अनुमति संचालित मिट्टी खनन की शिकायतों के सत्यापन के बाद की गई। तहसील प्रशासन को लगातार इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

नयागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार द्वारा जब्त की गई जेसीबी और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को थाने में सीज कर खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई में जब्त की गई जेसीबी फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे श्याम मुरारी की बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नायब तहसीलदार हिमांशु पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई एटा के जिलाधिकारी अरविंद कुमार के निर्देश तथा अलीगंज उपजिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से लगातार अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया और नयागांव थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]