नाबालिग समेत छह को उतारा मौत के घाट; आखिर कैसे एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसने नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुदकुशी करने जा रहा है। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
पॉक्सो केस में जमानत पर कैसे बाहर था आरोपी?
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। जिस नाबालिग लड़की को उसने निशाना बनाया, उसका परिवार शाहबाद इलाके में रहता है। आरोपी मूल रूप से रायवलागुडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

अब आरोपी कहां है और पुलिस क्या कर रही है?
घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष तलाश अभियान शुरू कर दिया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space