वैदिक पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- विद्या मंदिर महाविद्यालय, कायमगंज में नवीन शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत बी.कॉम एवं बी.एससी. (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) की कक्षाओं का शुभारंभ मंगलवार को मां सरस्वती के पूजन एवं वैदिक हवन के साथ विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्रद्धानन्द जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं हवन से हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों के पालन पर विशेष बल दिया गया। पूजन के उपरांत सभी कक्षाओं का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम मिश्रा ने कहा कि मां सरस्वती के आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ यह शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्टता को अपनाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वहीं महाविद्यालय के व्यवस्थापक श्री अरविन्द गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप कुमार आर्य, डॉ. विनोद कुमार यादव, श्री मनोज कुमार वर्मा, आशीष गंगवार एवं नितेश भारद्वाज सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी मुकेश मोहन भारद्वाज (कार्यालय अधीक्षक), देवेन्द्र सिंह (सहायक लिपिक) तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


